पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्रियों ने कहा....

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रियों ने कहा....

उन्होंने यह कहा कि मंत्रियों की गाड़ियों के साथ पायलेटिंग गाड़ी चलनी चाहिए पर वह कई किलोमीटर आगे भागती रहती है। काफिले में कैसी गाड़ी होनी चाहिए, इस पर किसी का ध्यान नहीं है। किराए की टैक्सियां लेकर अप्रशिक्षित ड्राइवरों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यही वजह है कि कुछ मंत्री अपने निजी फॉलोगार्ड लेकर चल रहे हैं। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाए पुलिस मुख्यालय जिलों को आदेश देता है कि मंत्री अपना निजी फॉलोगार्ड लाते हैं तो उन्हें जिला प्रशासन से फॉलोगार्ड न दिया जाए। बंगलों की सुरक्षा पर भी ढुल मुल रवैया रहता है। बेहद ही औसत दर्जे की सुरक्षा रहती है।

नया बजट 72 हजार करोड़ का होगा : विधानसभा के बजट सत्र में होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी गई। राज्य का नया बजट जो करीब 72 हजार करोड़ रुपए का होगा, उसे मंजूरी दी गई। बजट सत्र में पेश होने वाले लगभग एक हजार करोड़ रुपए के तृतीय अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश प्रवास को लेकर केबिनेट में चर्चा हुई। सीएम ने मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्रियों से मशविरा करकेउन्हें जिम्मेदारी दी। मोदी पहले 20 फरवरी की रात आनेवाले थे, लेकिन अब वे 21 फरवरी को सुबह 9 बजे राजधानी पहुंचेंगे। नया रायपुर में इलेक्ट्रानिक क्लस्टर व जंगल सफारी का उद्घाटन करेंगे। वे डोंगरगढ़ में आवासीय योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे शाम को कोलकाता निकल जाएंगे।

पेज 1 का शेष
खबरें और भी हैं...