पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीरंदाजों ने जीते 3 स्वर्ण सहित 5 पदक

तीरंदाजों ने जीते 3 स्वर्ण सहित 5 पदक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छग के जूनियर तीरंदाजों ने जमशेदपुर में खेली जा रही राष्ट्रीय स्पर्धा में 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। शुक्रवार को इंडियन राउंड के मिश्रित वर्ग में केल्मित और भरत ने पहला स्वर्ण जीता। इसके बाद बालक वर्ग के टीम इवेंट में भरत, अभिलाष, अमन और महेंद्र ने सोने पर कब्जा किया। इसके बाद ओलिंपिक राउंड में केल्मित ने रजत पदक जीता। इससे पहले छग ने पहले दिन व्यक्तिगत वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

सेंट्रल जाेन के लिए 7 कैंप में
बीसीसीआई ने सेंट्रल जाेन टूर्नामेंट के कैंप के लिए छग के 7 खिलाड़ियों को चुना है। अंडर-19 टीम में विश्वरंजन त्रिपाठी व प्रतीक यादव को जबकि अंडर-16 टीम में रोहन टांग, वेदव्यास साहू, आलोक साहू, नारायण साहू और हर्ष साहू को जगह मिली है। कैंप के लिए 25-25 खिलाड़ियों को चुना गया है। कैंप के बाद 16 सदस्यीय टीम बनेगी जो जोनल टूर्नामेंट में उतरेगी।

खबरें और भी हैं...