पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर डिग्री गर्ल्स कॉलेज में इतिहास परिषद की ओर से \\\"मेरी दृष्टि में कल आज और कल\\\' विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी पन्ना लाल पंडिया ने एक किस्सा सुनाया। बोले, बात उस समय की है, जब पूरे देश में भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक हर कोई आंदोलन से जुड़कर देश आजाद करना चाहता था। आजादी की तड़प रायपुर के लोगों में भी थी। शहर के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों का भवन उड़ाने बम बना रहे थे। अंग्रेजों को भनक लगी तो उन्होंने सबको जेल में डाल दिया। प्लानिंग अधूरी रह गई। पद्मश्री महादेव पांडेय, प्रो. रमेंद्रनाथ मिश्र, डाॅ. शंपा चौबे, और रश्मि चौबे ने भी बात रखी।

सेनानी बम बना रहे थे, अंग्रेजों ने जेल में डाल दिया: पन्नालाल
खबरें और भी हैं...