पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुर्ग के एक कोने से कोई ललकार रहा, मुझे चुनौती स्वीकार : जोगी

दुर्ग के एक कोने से कोई ललकार रहा, मुझे चुनौती स्वीकार : जोगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर उन्हें ललकारा है। जोगी ने कहा कि, दुर्ग जिले के एक कोने से मुझे चुनौती दी जा रही है। मैं उसकी चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस चुनौती का जवाब मैं नहीं, सतनाम देगा। मेरे साथ सतनाम समाज है। इसलिए मेरा बुरा नहीं होगा। अगर चुनाैती देनी है तो सीना ठोक कर दें। इस तरह झूठ-फरेब का साथ लेकर नहीं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि मैं सत के मार्ग पर चलता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री जोगी का ये अंदाज सेक्टर-6 में सतनामी समाज के कार्यक्रम में देखने को मिला।



इस पूरे कार्यक्रम में एक और बात चर्चा का विषय रहा। वो ये कि, जिस मंच से जोगी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को ललकार लगाई। उसी प्रोग्राम के उसी मंच पर जोगी के ठीक बगल में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी और पूर्व मेयर निर्मला यादव बैठे रहे। जोगी की बातें सुनकर दोनों के चेहरे भी खिल रहे थे। कार्यक्रम में कई पॉलिटिशियंस भी बैठे थे।



जो इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे थे।



बयानबाजी के पीछे क्या
विरोधियों को जवाब: सतनामी समाज के नेता पीआर खूंटे व रूद्र कुमार गुरू ने अपने नेतृत्व में सतनामी समाज के लोगों के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। उनके साथ संगठन के आला नेता मौजूद रहे। किसी समय में ये नेता जोगी के करीबी माने जाते थे। इसलिए जोगी ने इन दो कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को बता दिया है कि उनके साथ सतनामी समाज का बड़ा वर्ग है।

नई पार्टी: अगर जोगी पर संगठन कार्रवाई करता है तो वे नई पार्टी बना सकते हैं। तब के लिए अभी से रणनीति व उठापटक शुरू हो गई है। हालांकि जोगी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि, वे नई पार्टी नहीं बनाएंगे।

अजीत जोगी ने अनुशासन समिति को भेजा जवाब

रायपुर| अजीत जोगी ने कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एके एंटोनी को अपना जवाब भेज दिया है। खबर है कि वे इस जवाब के बारे में मीडिया को सोमवार को जानकारी दे सकते हैं। गौरतलब है कि अजीत जोगी के निष्कासन की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 6 जनवरी को की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूरा मामला अनुशासन समिति को हैंडओवर कर दिया था। 8 फरवरी को अनुशासन समिति की बैठक हुई थी। उसमें जाेगी से जवाब मांगा गया था।

खबरें और भी हैं...