पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सड़क हादसे, तीन की मौत, पांच घायल

दो सड़क हादसे, तीन की मौत, पांच घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर/ सीतापुर| जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बिलासपुर रोड में लखनपुर से लगे नवापारा के पास हुआ। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत और दो घायल हो गए। दूसरा हादसा सीतापुर से लगे काराबेल के पास हुआ। एनएच में तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो सवारों की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हो गए।



सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लखनपुर जजगा निवासी रविशंकर सिंह पिता राममनोहर 22 वर्ष शनिवार की देर शाम को बाइक से क्रिकेट के लिए गेंद खरीदने लखनपुर जा रहा था।

इसी दौरान नवापारा के पास सामने से बाइक में अपनी प|ी के साथ आ रहे एक सवार से भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से दंपती सहित रविशंकर सड़क पर गिरे गए। यह देखकर आस-पास के लोग पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दंपती व घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।



युवक को परिजन जेजे हास्पीटल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नाम का पता नहीं चल पाया है। लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दूसरा हादसा एनएच में रविवार को भोर में सीतापुर से लगे काराबेल के पास हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि अमुर्रा सरिया जिला रायगढ़ निवासी ओमप्रकाश राउत पिता रघुवीर राउत अपनी भतीजी को लेने के लिए किराए की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 13 सी- 5389 लेकर वाड्रफनगर जा रहे थे। स्कार्पियो को वाहन मालिक राधेश्याम उर्फ गोलू पिता राजेंद्र प्रसाद चला रहा था। साथ में अनूप राव ठाकरे पिता विपिन उर्फ विरेंद्र राव ठाकरे 24 वर्ष निवासी अमूर्रा, मधुसूदन पिता स्व. गोविंद प्रधान 25 वर्ष निवासी हमीरपुर लालबाग तमनार जिला रायगढ़, रागनी पिता किशमिश पटेल निवासी पटेल, राधेश्याम निवासी अमर्रा थे।

सभी रागिनी को लेकर उसे ससुराल वाड्रफनगर बलरामपुर पहुंचाने जा रहे थे। भोर में वे काराबेल के पास पहुंचे थे कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गंभीर चोट आने से अनूप राव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी सवार घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा सभी को एंबुलेंस से सीतापुर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मधुसूदन को मृत घोषित कर दिया। रागिनी, राधेश्याम व ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। सभी की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे में घायल युवक की मौत

शनिवार को दोपहर में संजयपार्क के पास दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में घायल युवक आशीष पिता प्रवीण कुमार 19 वर्ष निवासी सोनपुर की इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे घायल जगर का मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को दोनों बाइक में जा रहे थे और संजय पार्क के पास दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी।

खबरें और भी हैं...