पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधी रात कारोबारी पर चाकू से हमला

आधी रात कारोबारी पर चाकू से हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| प्रॉपर्टी विवाद के कारण शनिवार आधी रात जवाहर नगर में कारोबारी पर जानलेवा हमला हो गया। घर के बाहर टहल रहे कारोबारी को बदमाशों ने चाकू मारा और भाग निकले।

पुलिस अफसरों ने बताया कि जवाहरनगर निवासी भूपेंद्र सिंह संधु रात 12:30 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी वहां पर जोरापारा में रहने वाले दिलीप मिश्रा, छोटू साहू, रिंकू गुप्ता और बिल्लू आए और लाठी, रॉड चाकू से हमला कर दिया। लड़कों ने उनकी जमकर पिटाई की और भाग निकले। सभी लड़के जोरापारा के हैं। भूपेंद्र सिंह सभी को पहचानते हैं। वे प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हैं।

खबरें और भी हैं...