पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस का आधार टूटा नहीं है कुछ लोगों ने कर दिया बंटवारा

कांग्रेस का आधार टूटा नहीं है कुछ लोगों ने कर दिया बंटवारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जनाधार टूटा नहीं है बल्कि कुछ लोगों ने इसे बांट दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ था, है और रहेगा। इसके लिए यहां के नेताओं को आपस में बैठकर एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। रू-ब-रू कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के गुटों में बंटे होने और नेताओं के बीच आपस में तालमेल की कमी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां गुटबाजी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और मुख्यमंत्री द्वारा एक दूसरे की सराहना करने संबंधी सवाल पर कहा कि पक्ष और विपक्ष दुश्मन नहीं हैं कि हमेशा एक दूसरे पर बंदूक ताने हुए घूमें।



विधानसभा में और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सभी की भूमिका अलग-अलग होती है। सभी को एक दूसरे के प्रति सहज रहना चाहिए। अंतागढ़ टेप कांड और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नोटिस और और उनके पुत्र अमित जोगी के कांग्रेस से निष्कासन संबंधी सवाल पर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का मसला है।



जेेएनयू विवाद पर उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। इससे वहां का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है। शिंगनापुर स्थित शनि मंदिर में महिलाओं द्वारा मूर्ति स्पर्श कर पूजन करने संबंधी विवाद पर कहा कि वे महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव के पक्ष में नहीं हैं लेकिन धार्मिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। विदर्भ राज्य के गठन संबंधी सवाल पर कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से छोटे राज्यों के पक्षधर नहीं हैं। वहां की समस्या को जानकर उसके निराकरण की दिशा में राज्य सरकार को कदम उठाना चाहिए। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली आतंक के सवाल पर कहा कि लोग परिस्थितिवश नक्सली बनने को मजबूर हुए हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...