बैजनाथपारा में किया गया वरिष्ठों का सम्मान
रायपुर| बैजनाथपारा मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में रविवार की रात अलग-अलग क्षेत्र में ख्याति पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। चौराहे पर आयोजित समारोह में वार्ड के लगभग सभी वरिष्ठजन उपस्थित थे। महापौर प्रमोद दुबे और पार्षद एजाज ढेबर ने सम्मान किया। वार्ड पार्षद ढेबर ने बताया कि बैजनाथपारा शहर के पुराने और ख्याति प्राप्त मोहल्लों में शामिल है। यहां आजादी के समय से अब तक कई प्रतिभाशाली लोग गुजरे हैं। खेल से लेकर शिक्षा और नाट्य कला में यहां के लोगों को योगदान रहा है। हबीब तनवीर जैसे विश्व प्रसिद्ध थियेटर कलाकार यहां के रहने वाले हैं। कार्यक्रम में सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा भी मौजूद थे।