पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों को मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह

छात्रों को मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसवीं-12वीं की बोर्ड के विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञों की सलाह मिलेगी। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थी तनाव दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। यहां वे यह जान सकेंगे कि परीक्षा से पहले क्या करें? क्या न करें? विषय को लेकर वे अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से विद्यार्थियों को यह सुविधा इसी सप्ताह से मुहैया कराई जाएगी।

बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के लिए हर साल माशिमं यह सुविधा शुरू करता है। यहां प्रवेश पत्र या अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी माशिमं से सीधे संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा वे मनोवैज्ञानिकों से भी सलाह ले सकते हैं।

माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002334386 कुछ महीने पहले से शुरू किया गया है। लेकिन अभी तक इसमें परीक्षा या अन्य समस्याओं के बारे में ही जानकारी दी जाती थी।

मनोवैज्ञानिक देंगे सलाह
बोर्ड परीक्षा नजदीक है, इस वजह से हेल्पलाइन नंबर का शेड्यूल तय किया जा रहा है। यहां सुबह दस से दोपहर 2 बजे तक का समय प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित अन्य बातों को रख सकेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक मनोवैज्ञानिक से बातें कर सकेंगे। शाम 4 से 6 बजे का समय विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा से संबंधित सलाह ले सकेंगे। माशिमं के दफ्तर में इसका सेंटर बनाया जाएगा। यहां मनोवैज्ञानिक व विषय विशेषज्ञ भी मदद के लिए बैठेंगे।

विद्यार्थियों के लिए माशिमं तय करेगा नया शेड्यूल
बोर्ड एग्जाम
खबरें और भी हैं...