आउटसोर्सिंग के बहाने आरक्षण खत्म करने आंदोलन ने लगाया आरोप
रायपुर| सफाई कर्मचारी आंदोलन ने आउटसोर्सिंग के बहाने अजा-जजा और पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण को समाप्त करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजू सेंदरे का कहना है कि सरकार चतुर्थ श्रेणी पदों के नियमित पदों को खत्म कर आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा लाकर छोटे कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। आंदोलन ने मांग की है कि अगर आउटसोर्सिंग करना ही है तो प्रथम, द्वितीय व तृतीय पदों पर भी आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा लायी जाए।