पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के समय का वेतन काटे जाने के आदेश से स्वास्थ्य संघ नाराज

हड़ताल के समय का वेतन काटे जाने के आदेश से स्वास्थ्य संघ नाराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की 11 फरवरी के उस आदेश पर रोष जताया है, जिसमें उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों के हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन आहरण करने आदेश जारी किया है। लेकिन उक्त आदेश में से स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांत व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को छोड़कर सभी कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने कहा है। विभिन्न मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हड़ताल की गई थी। इस विषय पर रविवार को संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मिर्जा कासिम बेग, ललित सिंह ध्रुव, खुश्बू उपाध्याय, संध्या मौले सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...