गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी 4% हो
बजट पूर्व रायपुर सराफा एसोसिएशन की मांग
रायपुर। गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी काफी अधिक होने से उपलब्धता घट गई है, इसीलिए बाजार में कीमतें भी बढ़ गई है। आज जो 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी है वह कम से कम 4 फीसदी किया जाना चाहिए। केंद्र के बजट से पहले रायपुर सराफा एसोसिएशन ने इस तरह की कई मांगे रखी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि बाजार में अस्थिरता का एक प्रमुख कारण वायदा बाजार का संचालन भी है। यह जानलेवा है इससे कई परिवार तबाह हो चुके हैं। सरकार को चाहिए इसे बंद करे।
कार्ड स्वेप चार्ज में एकरूपता व कमी लाना, बैंकिंग सेक्टर से जुड़े इस विषय को लेकर आरबीआई के समक्ष मांग रखकर अव्यवहारिक कारणो को भी बताया है, वे भी उनकी बातों से सहमत हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रत्येक शहर में हाॅलमार्किंग सेंटर खोली जाए ताकि कारोबारियों को सुविधा मिले। 2 लाख से ऊपर की खरीदी पर पेन कार्ड की अनिवार्यता भी अव्यहारिक निर्णय हैं। कौशल विकास योजना के अंतर्गत रविवि में प्रारंभ हो रहे कोर्स बेचलर आॅफ जेम्स एंड ज्वेलरी के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाया जाए।