पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम के गार्डन में तीसरा अोपन जिम, मोटापा घटाने और फिटनेस के लिए लगाईं मशीनें

निगम के गार्डन में तीसरा अोपन जिम, मोटापा घटाने और फिटनेस के लिए लगाईं मशीनें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में नगर निगम मुख्यालय के सामने बने गार्डन में अब सैर के साथ व्यायाम भी कर सकेंगे। यहां सुबह और शाम लोगों की भीड़ को देखते हुए अब कसरत करने के लिए अलग-अलग तरह की 9 मशीनें लगाई जा रही हैं।

कुछ मशीनें लग चुकी है, बाकी भी हफ्तेभर में ही लग जाएगी। इनके माध्यम से मोटापा कम करने के साथ हाथ-पैर को मजबूत करने के कई एक्सरसाइज भी किए जा सकते हैं। शहर के अनुपम गार्डन और गांधी उद्यान के बाद यह तीसरी जगह है जहां अोपन जिम की सुविधा होगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के कुछ और स्थानों में इस तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। नगर निगम मुख्यालय के सामने बने गार्डन में अब लोगों को घूमने और जॉकिंग करने के साथ अपने फिटनेस को सुधारने के उपकरण भी मिलेंगे। यहां अोपन जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को अब अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करने की सुविधा मिलेगी। गार्डन में उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन उपकरण एयर वॉक, क्रास ट्रेनर और शोल्डर बिल्डर मशीन लगाई गई है। इसका उपयोग भी लोग कर रहे हैं। अगले तीन-चार दिन में एक और एयर वॉक, लेग प्रेस, सर्फ बोर्ड, बैक एक्सटेंशनल, सीटअप बोर्ड और मल्टी फंक्शनल ट्रेनर लगाए जाएंगे। इसके लिए गार्डन में स्थान भी तय कर लिया गया है। उपकरण लगाने के साथ सीमेंट, क्रांक्रीट का बेस भी तैयार कर लिया गया है। लगाए जाने वाले उपकरण की कीमत 23 हजार रुपए से 35 हजार के बीच है।

स्वीमिंग पुल परिसर में महिलाओं और बच्चों के लिए
शहर के तीन गार्डन में अोपन जिम के शुरू होने के बाद लोगों का रुझान भी बढ़ा है। शासन की तरफ से कहा जा रहा है कि शहर के इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल गार्डन में जल्द ही एक और अोपन जिम बनाया जाएगा। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत की तरफ से भी कुछ माह पहले घोषणा की गई थी। स्वीमिंग पुल परिसर में महिलाओं और बच्चों के लिए भी एक्सरसाइज का अलग से सेक्शन होगा। अक्टूबर में अनुपम गार्डन और दिसंबर 2015 में गांधी उद्यान में आउटडोर जिम की मशीनें लगाई गई।

लोगों को मिलेगी फिटनेस की सुविधा
निगम के मुख्यालय गार्डन में लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज के लिए 9 मशीनें लगाई जा रही हैं। इनमें से कुछ मशीने लग गई हैं। अगले कुछ दिन में बाकी फिटनेस उपकरण लगा दिए जाएंगे। अोपन जिम होने से लोगों में फिटनेस को लेकर क्रेज के साथ सुविधा भी मिलेगी। गार्डन आने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। राजेश शर्मा, ईई (योजना), ननि

मशीनों के कई फायदे
गार्डन में लगाई जा रही एक्सरसाइज मशीनों के उपयोग के कई फायदे हैं। ये मशीनें पैर, थाई और जांघ की मांसपेशियों की मजबूती, मोटापा और चर्बी घटाने में मदद करती है। इसके अलावा मसल्स बनाने, पीठ और कमर की एक्सरसाइज, भुजा और कंधे की एक्सरसाइज की मशीनेंं लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...