पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांग्लादेशी विमान आज दौड़ेगा रनवे पर

बांग्लादेशी विमान आज दौड़ेगा रनवे पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांग्लादेशी विमान में नए इंजन को फिट करने का काम रविवार को पूरा कर लिया गया है। अब सोमवार को इसे रनवे में चलाया जाएगा। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि कॉकपिट में उसके सभी मीटर ठीक चल रहे हैं या नहीं। हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच करने के बाद ही डीजीसीए को इस बात की सूचना दी जाएगी कि विमान उड़ान के लिए तैयार है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद ही विमान को रायपुर से ढाका लेकर जाया जाएगा। विमान को ठीक करने के लिए चार सदस्यीय इंजीनियरों के दल के बाद रविवार को विमान उड़ाने के लिए पायलट नजरुल इस्लाम अपने को पायलट के साथ रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद विमान बुधवार या गुरुवार को उड़ान भर लेगा।

खबरें और भी हैं...