पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने पैरेंट्स के साथ किया डांस, जीता बेस्ट फैमिली अवॉर्ड

बच्चों ने पैरेंट्स के साथ किया डांस, जीता बेस्ट फैमिली अवॉर्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई फैमिना सिटी ने रविवार को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इसमें कपल्स के लिए कई तरह के गेम्स हुए। क्वेश्चन-आंसर राउंड में हैप्पी मैरिड लाइफ के टिप्स क्या है? वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? जैसे सवाल कपल्स से पूछे गए। गेम में नए दंपती के अलावा सिल्वर जुबली मना चुके कपल को भी शामिल हुए। कार्यक्रम में डाॅ. अनामिका चौबे, कविता अग्रवाल, सुमित्रा यादव सहित अन्य मौजूद रहीं।

हैप्पी मैरिड लाइफ के बताए फंडे
family day event

सिटी रिपोर्टर लायंस फ्रेंड्स क्लब, पब्लिक इश्यू सोशल फाउंडेशन, फ्रेंड्स फॉर एवर और रोटरी मेट्रो की आेर से अंबुजा मॉल में रविवार को फैमिली डे सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम में रायपुरियंस अपने परिवार के साथ शामिल हुए। डांस, सिंगिंग और फैशन शो में पार्टिसिपेट कर फैमिली मेंबर्स ने प्राइज जीता। लिटिल प्ले स्कूल के स्टूडेंट्स ने आज ब्लू है पानी-पानी..., मैया यशोदा..., रामलीला... और सेल्फी ले ले रे... जैसे सॉन्ग पर शानदार डांसिंग परफॉर्मेंस दी। किड्स ने रैंप पर स्टाइलिश अंदाज में वॉक कर इवेंट को फैशन का प्लेटफॉर्म बनाया। मी एंड मॉम, डैड एंड मी में पेरेंट्स और किड्स ने मैचिंग थीम पर परफॉर्म किया। कार्यक्रम में अनिल जोतसिंघानी, नितिन भंसाली, पल्लवी पटेल, प्रमोद भट्‌ट, शुभांगी, हर्षित जायसवाल, अशोक मुकीम, सुधा और कैलाश खेमानी व अन्य मौजूद रहे।

ये रहे विनर्स
मुकीम ट्रॉफी- सोहम मेहता

मी एंड मॉम- काव्या जयसिंघानी

डैड एंड मी- निखिल, अमित

बेस्ट फैमिली- हुसैन अली, नितिन त्रिवेदी

राजेश शर्मा, सोनल शर्मा, सती मरकाम, नीशा चौहान, आमना कुरैशी, अनशाली शर्मा।

सेलिब्रेशन में मी एंड मॉम, डैड एंड मी में पैरेंट्स और किड्स ने मैचिंग थीम पर किया परफॉर्म
खबरें और भी हैं...