30वां ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 19 व 20 फरवरी को
रायपुर|दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ रायपुर की ओर से 30 ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 19 व 20 फरवरी को सेक्रेसा क्रिकेट ग्राउंड डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में होगी। स्पर्धा में 12 रेलवे जोन और 4 प्रोडक्शन समेत 16 टीम शामिल होगी। 120 खिलाड़ी 35 खेल अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपनी खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। डीआरएम राहुल गौतम ने दावा किया कि पांच साल में रेलवे ने 132 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी है। खेल के प्रति रेलवे सजग है। अच्छे खिलाड़ियों की हमेशा रेलवे नियुक्त करता रहा है।
रेलवे के खेल संसाधन का उपयोग करने के लिए भी उन्हें दिया गया है। चर्चा के दौरान दपूमरे रेलवे खेल संघ रायपुर के उपाध्यक्ष एके मेश्राम, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी सौरिश मुखर्जी, आशीष मिश्रा, सीनियर डीसीएम आर सुदर्शन, मंडल सुरक्षा आयुक्त सरफराज अहमद, बॉडी बिल्डिंग प्रशिक्षक बी राजशेखर राव आदि उपस्थित थे।