पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी की मांग पर अड़ीं नर्सें, शासन से पहल नहीं

नौकरी की मांग पर अड़ीं नर्सें, शासन से पहल नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| राज्य के बाहर की नर्सों के साथ नौकरी से निकाले जाने से नाराज प्रदेश की नर्सें बूढ़ातालाब के सामने धरने पर डटी हैं। उनका कहना है कि बाहरी नर्सों के साथ उन्हें भी केवल इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया है, क्योंकि उनकी भर्ती उन्हीं के साथ हुई थीं। नर्सों का कहना है कि वे यहां की मूल निवासी हैं। उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया है।

नर्सों का धरना पिछले 25 दिनों से चल रहा है। आउट सोर्सिंग के पेंच में फंसकर उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें दोबारा नौकरी दिए जाने के संबंध में कोई पहल नहीं की गई है। अफसरों का कहना है कि रुटीन में नर्सों की भर्ती होने पर इन्हें भी नौकरी पाने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी नर्सों को दोबारा नौकरी दिए जाने के संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं। नर्सें भी अपनी मांग पर अड़ी हैं। छत्तीसगढ़ स्टॉफ नर्स एसोसिएशन के बैनर तले स्टॉफ नर्स आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के अफसरों से मिल चुकी हैं। वहां से आश्वासन मिला है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। नौकरी के साथ ही तीन महीने का वेतन भी रोका गया है। इससे आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

खबरें और भी हैं...