शदाणी दरबार में चंद्र उत्सव, भजन के साथ हुआ लंगर
रायपुर| पंडरी स्थित शदाणी दरबार में मंगलवार को चंद्र उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संत युधिष्ठिरलाल के सानिध्य में भजन-कीर्तन हुआ। इसके बाद लंगर आयोजित हुआ। दरबार के मनोज जेठानी ने बताया कि इस मौके पर संतश्री ने उपस्थित लोगों को बताया कि हरिद्वार में गंगा किनारे घाट का निर्माण शुरू हो गया है।
इसके 13 अप्रैल बैसाखी के दिन तक पूरा होने की उम्मीद है। चंद्र उत्सव में मंगलवार को बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए।