पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंबित नस्तियों से कर्मचारियों को नहीं मिल रही पदोन्नति

लंबित नस्तियों से कर्मचारियों को नहीं मिल रही पदोन्नति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छग कर्मचारी संघ ने हाथकरघा प्रभाग के कर्मचारियों की दो साल से लंबित नस्तियों पर जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम द्वारा निर्देश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। छग शासन ग्रामोद्योग विभाग मंत्रालय के तहत आने वाले हाथकरघा प्रभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव से लेकर सीएम और संबंधित मंत्री के समक्ष उठाया गया, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। संघ के प्रांताध्यक्ष जीपी बुधौलिया का कहना है कि इन वर्षों में अधिकारियों के पद बढ़ाए गए, पर लंबित नस्तियों की वजह से कर्मचारी वर्ग को 18-20 वर्षों से एक ही पद पर काम करना पड़ रहा है।

कर्मचारी संघ ने जल्द इस मांग को पूरा करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...