बालक भगवान को याद करने के लिए जुटे भक्त
रायपुर| संत बालक भगवान की स्मृति में पिछले दिनों महादेवघाट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हवन-पूजन समेत विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस मौके पर बालक भगवान के भक्तों ने उनसे जुड़े अनुभव साझा किए। दाऊजी ने बताया कि बालक भगवान छत्तीसगढ़ राज्य गठन की आवाज उठाने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जो देना था। इस मौके पर आचार्य राजन शर्मा, डॉ. महादेव पांडे, विजय बघेल, साध्वी डॉ. किरण कन्नौजे, राम विशाल सोनकर, देवेश शर्मा, धीरज शुक्ला आदि मौजूद थे।