पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्रार के घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट लिए जेवरात

रजिस्ट्रार के घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट लिए जेवरात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-10 में बंदूक की नोक पर सोमवार दोपहर दो लुटेरों ने डिप्टी रजिस्ट्रार के घर में घुसकर करीब 60 हजार रुपए के जेवर लूट लिए। लूट का शिकार उनकी बेटी हुई, लुटेरों ने उनके हाथ-पैर बांध दिये थे। लूटने के बाद बदमाश सफेद रंग की रिट्ज कार से भाग गए। वे शादी की मिठाई पहुंचाने के बहाने घर में घुसे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने टाउनशिप में घेराबंदी की लेकिन लुटरों का कुछ पता नहीं चला।यह वारदात सेक्टर-10 सड़क-27 निवासी रायपुर में डिप्टी रजिस्ट्रार जेएम अरनो के घर हुई। उनके घर डाॅक्टर से चेकअप करवाने के लिए कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद डा. पीएसी शर्मा हैदराबाद में शिफ्ट हो गए हैं, वे माह में एक बार भिलाई आते हैं। अरनो के रिश्तेदार उन्हें ही दिखाने के लिए आए थे। दोपहर करीब 2 बजे उनका बड़ा बेटा प्रतीक ड्यूटी चला गया। कुछ ही समय में छोटा बेटा प्रियेश मां निर्मला को लेकर नानी की मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए भिलाई स्कैन सेंटर चला गया। घर में उनकी बेटी प्रियंका अकेली रह गई। वह पीएससी की तैयारी कर रही है। तभी दो युवक घर में ये कहते हुए घुस आए कि वे शादी की मिठाई देने आए हैं। आते ही उन्होंने प्रियंका को बंदूक की नोक पर धमकाया। पास ही रखे टॉवेल से उसका हाथ और मुंह बांध दिया। फिर पूछा कि पैसे और जेवर कहां हैं? डर के मारे प्रियंका ने बता दिया कि वह आलमारी में रखा है। दोनो वहां से गहने लेकर फरार हो गए।

आलमारी खुली हुई थी, लुटेरों ने निर्मला के सोने की चेन, मंगल सूत्र और करीब 10 हजार निकाल लिए और घर से निकल गए।

सेक्टर-10 स्थित घटनास्थल के पास मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस।

खबरें और भी हैं...