21 लाख का डस्ट घोटाला पूर्व जीएम पर एफआईआर
रायपुर | औद्योगिक क्षेत्र उरला के निजी फैक्ट्री में महाप्रबंधक ने लाखों का डस्ट का घोटाला किया है। ऑडिट रिपोर्ट के बाद फैक्ट्री के मालिक ने उरला थाना में 21 लाख 7 हजार रुपए की ठगी की शिकायत की है। पुलिस ने महाप्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अफसरों ने बताया कि देवेन्द्र नगर निवासी उद्योगपति सुभाष आर अग्रवाल ने शिकायत की है कि उनकी फैक्ट्री रेफरा माइनिंग एंड पावर कंपनी में 2008 से 2014 तक प्रसन्न जीत पाल महाप्रबंधक थे। इसी दौरान कंपनी से निकले 21 सौ 60 टन डस्ट को उन्होंने बेच दिया। कंपनी के हिसाब में उसने वेस्ट मटेरियल के तौर पर फेंकना बताया। जबकि उन्हें डस्ट के बदले पैसा लिया था। कंपनी ने उन्हें चेक से भुगतान किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि दो साल पहले प्रसन्नजीत फैक्ट्री छोड़ चुके हैं। वे अभी दूसरी फैक्ट्री में कार्यरत है।