पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट से कैदी ने लगाई दौड़ गिरने के बाद पकड़ा गया

कोर्ट से कैदी ने लगाई दौड़ गिरने के बाद पकड़ा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बेटी की हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद एक आरोपी ने बुधवार दोपहर सुनवाई के बाद कोर्ट रूम से निकलते ही अचानक दौड़ लगा दी। उसे केंद्रीय जेल से कोर्ट लेकर आए जवानों को अचानक कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ, जैसे ही एहसास हुआ कि कैदी भाग रहा है, उन्होंने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। इसी बीच सीढ़ियों के बीच आरोपी का पैर फिसला और गिर गया। इतने में वहां सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे फौरन केंद्रीय जेल पहुंचाया गया। राजेंद्र नगर निवासी सुनील माखीजा पर बेटी की हत्या का मामला चल रहा है।



उसे सेकंड एडीजे अरविंद कुमार के यहां सुनवाई के लिए लाया गया था। कोर्ट रूम में पेश करने के पहले आरोपी की हथकड़ी खोली गई। इसके बाद उसे कटघरे में खड़ा किया गया। करीब आधे घंटे तक मामले की सुनवाई हुई। फिर मामले की अगली तारीख तय कर दी गई। कोर्ट रूम से निकलते ही आरोपी थोड़ी देर जवानों के साथ रहा। फिर उसने दाैड़ लगा दी।







जैसे ही गलियारे में उसे भीड़ कम दिखी, उसने अचानक दौड़ लगा दी। गलियारे से उतरते समय आरोपी का पैर फिसल गया। उसे गिरते देख उसके पीछे आ रहे सिपाहियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। दो जवानों की कस्टडी में उसे मोटर साइकिल में ही बैठकर केंद्रीय जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...