पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 को, डॉ. रमन होंगे मुख्य अतिथि

क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 को, डॉ. रमन होंगे मुख्य अतिथि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सभागार में 13 फरवरी को आल इंडिया क्षत्रिय फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन रखा गया है। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, विस के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय सिंह भदौरिया के अनुसार पूरे देश से फेडरेशन के 180 सदस्यों ने आने की सहमति दे दी है।संगठन सचिव शशि सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को दी जा रही सुविधाओं और सहूलियतों की जानकारी देना है।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी बांटी गई है। इनमें उदय सिंह, जीएस क्षत्री, होरी सिंह, जोगेंदर सिहं, एसएस गहरवार, जग्गू सिंह ठाकुर, नीटू भदौरिया, आदर्श सिंह, अनिल सिंह (अंबिकापुर) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...