रामबिहारी अग्रवाल
रामबिहारी अग्रवाल
रायपुर| कायस्थ पारा, पुरानी बस्ती निवासी 78 वर्षीय रामबिहारी अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। वे शशांक अग्रवाल के पिता, कुंजबिहारी, बिपिन, प्रमोद व प्रवीण अग्रवाल के भाई थे।
किसनलाल बरमट
रायपुर| बूढ़ापारा निवासी किसनलाल बरमट का बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे निवास स्थान से मारवाड़ी मुक्तिधाम ले जायी जाएगी। वे ललित कुमार, संतोष कुमार बरमट के पिता व करन के दादा थे।
विश्वनाथ ताम्रकार
रायपुर| लिलीचौक कंकालीपारा निवासी 83 वर्षीय विश्वनाथ ताम्रकार (झाडू) का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। वे नंदकुमार, रामकुमार, सतीश, भागवत व प्रमोद ताम्रकार के पिता थे।
शोक - संदेश