सीधी बात जितेंद्र ताम्रकार, टीआई, डीडी नगर थाना
 रहवासियों द्वारा की गई शिकायत पर भी पुलिसवाले घटनास्थल पर नहीं जाते हैं?
 प्रार्थियांे की सभी शिकायत का निकारकण करते हैं, कौन सा मामला है...
 3 फरवरी को रायपुरा में चोरी की शिकायत हुई लेेकिन पुलिसवाले मौके पर नहीं गए?
 युवक की गिरफ्तारी पुलिस पार्टी ने ही की थी। उसकी रिपोर्ट भी लिखी गई है।
 एक युवक को प्रार्थी पकड़कर लाए तो दूसरे की पहचान भी उसी ने की?
 रात में मौजूद कर्मियों ने मुझे यही बताया था, इस संबंध में उनसे और जानकारी ले लेता हूं।
 अन्य जगह भी चोरी और आगजनी की शिकायत पर पुलिस पेट्राेलिंग पार्टी नहीं गई?
 जो मामले मेरे यहां आने से पहले के हैं, उस बारे में कुछ नहीं बता पाऊंगा।
 20 दिन पहले चंगोराभाठा में एक कार का शीशा तोड़ दिया गया था, शिकायत पर भी कोई मौके पर नहीं गया?
 शिकायत हुई होगी तो दिखवा लेते हैं, जो प्रार्थी मुझसे मिलने आते हैं, उनकी समस्या सुनता हूं।
चोर और चोरी में शामिल... पेज 1 का शेष
हम खोज ही रहे हैं आप भी खोजिए
 20 जनवरी को चंगोराभाठा से मेरी बाइक चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पूछने पर कहते हैं, हम तो खोज ही रहे हैं आप भी खोजिए। शिकायत की कोई पावती भी नहीं दी गई।  जिया लाल पटले, शिकायतकर्ता
पूछताछ के नाम पर कई घंटे थाने में बैठाने का आरोप
कर्मियों ने मुझे यही बताया था