टंकी में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद
रायपुर डीबी स्टार
जाेन कार्यालय में इस तरह पानी की बर्बादी को लेकर न तो नगर निगम के अधिकारी सजग हैं और न ही जोन के। एक रहवासी की शिकायत पर डीबी स्टार टीम पड़ताल के लिए मौके पर गई। देखा टंकी से लगाई गई पाइप से पानी लीक हो रहा है। इसमें सुधार करने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से बच सकता है। जोन के कर्मचारियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से हैं। इसे देखते हुए टंकी के नीचे से एक दफ्तर को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। अब वहां का कमरा खाली पड़ा है। इसे लेकर जोन के कार्यपालन अभियंता से बात की गई तो कहने लगे, कई बार सुधार करवा चुके हैं लेकिन दो-चार दिनों में फिर से समस्या शुरू हो जाती है। निगम के जल प्रदाय विभाग के प्रभारी भी फिर से सुधार की बात कह रहे हैं।
दो-चार दिन ही ठीक रहता है
 जोन कार्यालय के पानी टंकी से लीकेज हो रहा है। इसका कई बार सुधार करवा चुके हैं लेकिन दो-चार दिन ठीक रहने के बाद फिर से पानी बहने लगता है।  हरेंद्र साहू, प्र. कार्यपालन अभियंता, जोन क्र.-3, रायपुर नगर निगम
सुधार करवा दिया जाएगा
 जोन क्र.-3 कार्यालय परिसर की पानी टंकी में लीकेज होने की जानकारी है। पहले भी सुधार करवा चुके हैं। फिर से जाकर देख लेता हूं और सुधार करने के लिए कह देता हूं। पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए।  एके मालवे, प्रभारी, जल प्रदाय, नगर निगम
हर साल गर्मी में होती है पानी की किल्लत
गर्मी शुरू हाेते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। राजधानी में पानी की व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने पर निगम को टैंकर की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में पानी की बर्बादी को रोककर जल संकट की समस्या को दूर किया जा सकता है।
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए dbstarraipur@gmail.com पर या वॉट्सएप नंबर
89822-24445 पर जानकारी भेजी जा सकती है।
आज के सिटीजन जर्नलिस्ट
citizen journalism.