पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हज सेवकों के लिए आवेदन मिलने शुरू

हज सेवकों के लिए आवेदन मिलने शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| इस साल हज पर जाने वाले हाजियों के साथ हज सेवकों को भेजने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय हज कमेटी की ओर से ऐसे सेवकों को हर साल हज यात्रियों के साथ भेजा जाता है।

छत्तीसगढ़ से हज पर जाने वालों के साथ भी हज सेवक भेजे जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन सैय्यद सैफुद्दीन ने बताया कि हज सेवक का आवेदन करने वाले शासकीय सेवा में कार्यरत होने के साथ ही उनकी उम्र 1 जुलाई 2016 को 25 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।



हज सेवक पहले हज किया हुआ और मेडिकल फिट होना चाहिए। हज कमेटी से आवेदन प्राप्त कर उसके साथ शासकीय विभाग की एनओसी और शासकीय चिकित्सालय से मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से 11 मार्च तक कमेटी के दफ्तर में जमा कर सकते हैं।



अंतिम तारीख के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए कमेटी के फोन नंबर 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...