पर्यावरण नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
रायपुर|मुख्य सचिव विवेक ढांड ने रायगढ़ में अफसरों की बैठक में निर्देशित किया कि जिन भी उद्योगों ने पर्यावरण नियमों का गंभीरता से पालन नहीं किया है, उन पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। कारखानों में धुआं सहित अन्य प्रदूषण को रोकने के लिए ईएसपी सहित अन्य मानक उपकरण अगर नहीं लगे है तो तत्काल प्रभाव से उन्हें लगाने के लिए उद्योगपतियों को नोटिस दिया जाए।
जिन कारखानों में नोटिस के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफसरों से मुख्य सचिव ने कहा कि कारखानों को नियमित रुप से निरीक्षण किया जाए। श्रमिकों के हित में सुरक्षा नियम का पालन हो रहा है कि नहीं यह सुनिश्चित किया जाए।