पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| शिवानंद नगर में दसवीं की छात्रा ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब घर वाले मार्केट से लौटे तो छात्रा को फंदे से लटका देखा। पुलिस की टीम वहां पहुंची, लेकिन रात होने की वजह से शव नीचे नहीं उतारा गया। बुधवार सुबह शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि शिवानंद नगर में महालेखागार में कार्यरत कर्मचारी का मकान है। उनकी बेटी का शव कमरे में फंदे में लटका मिला। घटना के समय उसकी मां मार्केट गई थी। उसके पिता ड्यूटी से लौटे नहीं थे। घर पर अकेली थी। वह परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 14 के बाद उसकी बोर्ड परीक्षा थी। जब उसकी मम्मी मार्केट जा रही थी तो उस समय भावना टीवी देख रही थी। तो उसे पढ़ने को कहा था। उसके बाद वह अपने कमरे में पढ़ने चली गई।

खबरें और भी हैं...