दूरसंचार, बीएसएनएल पेंशनर 25 तक भेजें अपनी शिकायतें, होगा समाधान
दूरसंचार, बीएसएनएल पेंशनर 25 तक भेजें अपनी शिकायतें, होगा समाधान
रायपुर | दूरसंचार विभाग व बीएसएनएल के पेंशनभोगी, परिवार पेंशनर व उनके पारिवारिक सदस्य अपनी शिकायत व समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। राजधानी के संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय में 10 मार्च को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी समस्याओं और सवालों का निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। पेंशनर व फैमिली पेंशनर अपनी शिकायतों व समस्याओं को 25 फरवरी तक लेखाधिकारी (पेंशन) के नाम संचार भवन, तृतीय तल में भेज सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना नाम-पता, पेंशन आदेश क्रमांक, बैंक खाता क्रमांक, डाकघर व शिकायत का संक्षिप्त प्रारूप तैयार कर भेजना होगा।