पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों के रवैए के विरोध में कर्मचारी संघ 11 मार्च को घेरेगा विधानसभा

अधिकारियों के रवैए के विरोध में कर्मचारी संघ 11 मार्च को घेरेगा विधानसभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों के रवैए के विरोध में कर्मचारी संघ 11 मार्च को घेरेगा विधानसभा

रायपुर |
छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 7वें वेतन आयोग को प्रदेश में लागू करने केंद्र व मप्र सरकार की तरह बजट में अलग प्रावधान करने की मांग की है। इस संबंध में संघ की केंद्रीय प्रबंध समिति व महासमिति की बैठक रविवार को कर्मचारी भवन में आयोजित की गई।

बैठक में मौजूद संघ प्रवक्ता विजय कुमार झा, अजय तिवारी व इदरीश खान का कहना है कि सीएम बजट पूर्व व्यापारियों, मंत्रियों, उद्योगपतियों, कृषक प्रतिनिधियों व अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। बैठक में सीएम के आश्वासन के बाद भी मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा उपेक्षा किए जाने के विरोध में विधानसभा सत्र के दौरान 11 मार्च को विधानसभा के घेराव का फैसला लिया गया।



इस अवसर पर आरएस मक्कड़, उमेश मुदलियार, सीएल दुबे, बीपी कुरील सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...