सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर यूं तो ताजमहल देखने के लिए रायपुरियंस को 1057 किलोमीटर का सफर ट्रेन से, 929 किलो मीटर रोड और 756 किलोमीटर का हवाई सफर करना पड़ता है। मगर संडे को तो बस लोगों ने कार ली, दो-चार ट्रैफिक सिग्नल क्रॉस किए और पहुंच गए ताज महल के पास। नहीं... नहीं... आगरा की दूरी कम नहीं हुई है। बल्कि ताज ही चलकर हमारे शहर आ गया( सिटी के एक मॉल में ताज महल का हू-ब-हू मॉडल कलाकारों ने तैयार किया है। 10 दिन की मश्क्कत और दो से तीन बार फेल होने के बाद 8 फीट ऊंचा और 16 फीट चौड़ा ताज बनाया गया है। वैलेंटाइन डे पर सैकड़ों कपल्स ने यहां तस्वीरें खिंचवाईं। रात होते तक रायपुरियंस का सोशल साइट अकाउंट इन तस्वीरों से पटा नजर आया।
मॉल में बने मॉडल के सामने फोटो क्लिक कराते रवि और डिंपल कुकरेजा।
ताज के अमेजिंग फैक्ट्स
एक बुक तवारीख-ए-आगरा में जिक्र है कि ब्रिटिश शासन के दौरान ताज की मुख्य स्मारक के बगल स्थित एक गेस्ट रूम किराए पर दिया जाता था, इसमें नव विवाहित अंग्रेज कपल हनीमून मनाते थे।
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने अमेरिकी सेना के सहयोग से ताज को बांस और बल्लियों से पूरी तरह ढंक दिया था। इससे जापान और जर्मनी के लड़ाकू विमानों को धोखा देने की कोशिश की गई थी।
आगरा नहीं, ये है रायपुर का ताज, वैलेंटाइन डे पर सैकड़ों कपल्स ने किया फोटोशूट