रायपुर | मैट्स स्कू
रायपुर | कलिंगा विश्वविद्यालय में कलिंगा उत्सव-2016 का शुभारंभ विधायक नवीन मारकण्डेय ने किया। साथ ही खेल-कूद स्पर्धा प्रारंभ की घोषणा की गई। राष्ट्रीय गान गाया गया तथा एनसीसी कैडटों ने मार्च पास्ट किया। छात्रों ने 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर का रेस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो आदि में भाग लिया। दूसरी पाली में क्वीज प्रतियोगिता हुई। क्वीज प्रतियोगिता में अलग-अलग आठ ग्रुप के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
रायपुर | मैट्स स्कूल ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग में ग्लोबल डेवलपमेंट व सस्टेनेबल कम्युटिंग पर दो दिवसीय वर्कशॉप हुई। इसमें उक्त विषय की उपयोगिता आैर महत्व पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। वक्ताआंे ने मुख्य रूप से स्मार्ट विलेज कॉन्सेप्ट, ग्रीन कम्पयुटिंग एवं उससे जुड़ी समस्याआंे पर प्रकाश डाला। वर्कशॉप की शुरुआत में ट्रिपल अाईआईआईटी के निदेशक प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि आज के समय में सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से आवश्यक व उपयोगी क्यों है?। उन्होंने छात्रों को आईटी योद्धा के रूप में कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर प्रो. बी जॉन, डाॅ. रामजीवन सिंह ठाकुर, डाॅ. वी. तिवारी, डाॅ. एस. पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश विद्यार्थी आैर गोकुलानंदा पंडा मौजूद रहे।
सस्टेनेबल कम्प्यूटिंग पर वर्कशॉप
कलिंगा उत्सव-2016 की शुरुआत
सिटी प्लस