पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम से शिकायत, लेनी होगी विभाग से अनुमति

पीएम से शिकायत, लेनी होगी विभाग से अनुमति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में काम करने वाले शिक्षक व कर्मचारी बिना पूछे अपनी शिकायत न तो प्रधानमंत्री से कर सकते हैं, न ही यहां के किसी मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से। विवि ने इस संबंध में एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत अधीनस्थ अधिकारियों से पूछे बिना विवि से संबंधित शिकायत करने पर शिक्षक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विवि के इस निर्देश के बाद कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विवि में ही हर मांग या शिकायत पर कार्रवाई होगी तो दूसरे जगह जाने की जरूरत क्या है। इस तरह के निर्देश देना गलत है।

पिछले कुछ समय से अलग-अलग तरह से विवि की शिकायतें राज्य शासन के मंत्रियों के पास पहुंचती रही है। इसमें विवि की कार्यप्रणाली व शासन के नियमों की अवहेलना से संबंधित शिकायतें भी की गई।

कुछ समय से यह भी बातें सामने आ रही है कि लोग अपनी शिकायतों को लेकर प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख रहे हैं। यहां के कर्मचारी व शिक्षक भी अपनी बातें प्रधानमंत्री के पास न रखे। साथ ही राज्य शासन के मंत्रियों से भी यहां की शिकायत न करें। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार या केंद्र सरकार के पास बिना पूछे शिकायत की तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...