ट्रेन अलर्ट - भगत की कोठी में 11 से लगेगा एक थर्ड एसी कोच
रायपुर | ट्रेन में यात्रियों की लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए विशाखापटनम से भगत की कोठी जाने वाली एक्सप्रेस में थर्ड एसी की एक स्थायी बोगी लगाई जा रही है। विशाखापटनम से आने वाली ट्रेन में 11 फरवरी से और भगत की कोठी से आने वाली में 13 फरवरी से एक-एक थर्ड एसी स्थायी बोगी लगाई जाएगी।इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।