जॉब अलर्ट - एम्स में कई पदों के लिए आज व कल इंटरव्यू सुबह 10 बजे से
रायपुर | एम्स में विभिन्न पदों के लिए 10 व 11 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है। 10 फरवरी काे सुबह 10 बजे से सोशल वर्कर, नर्स, फील्ड वर्कर का इंटरव्यू लिया जाएगा। वहीं 11 फरवरी को डॉटा इंट्री ऑपरेटर व ड्राइवर का इंटरव्यू लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि डॉटा इंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, सोशल वर्कर व नर्स के लिए एक-एक पद है। फील्ड वर्कर का दो पद है। यह भर्ती प्रोजेक्ट के तहत की जाएगी।