एजुकेशन अलर्ट - आयुष विवि में नेचुरोपैथी की परीक्षा 16 से
रायपुर | आयुष विवि ने बैचलर आफ नेचुरोपैथी तृतीय व चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। परीक्षा 16 फरवरी से होगी। परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ 9 फरवरी तक जमा किया जा सकता है। चतुर्थ वर्ष की परीक्षा 16 से 23 फरवरी तक होगी। वहीं तृतीय वर्ष की परीक्षा 17 व 23 फरवरी को होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा वार्षिक परीक्षा के ठीक बाद कराने के निर्देश विवि ने दिए हैं। यह कोर्स प्रदेश के नगपुरा स्थित महावीर प्राकृतिक एवं योग एवं विज्ञान चिकित्सा कॉलेज में संचालित होता है।