पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लापरवाही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

3 फरवरी रात करीब 10.30 बजे रायपुरा रहवासी शाहिद रजा अपनी दुकान के अंदर थे। उसी दौरान बाहर कुछ शोर सुनाई दी। आकर देखा तो पता चला चोरी हो रही है। चोर वहां रखी क्रेशर मशीन के पार्ट्स गाड़ी में लोड कर रहे थे। शोर मचने पर वे गाड़ी लेकर फरार हो गए। शाहिद अपने कर्मचारियों के साथ दौड़कर बाहर आए और पीछा किया। ओवरब्रिज के पास गाड़ी खड़ी मिली, वहां सामान अनलोड किया जा रहा था। पास जाकर शाहिद ने गाड़ी की चाबी निकाल ली तो दोनों चोर धक्का देकर भाग गए। शाहिद चाबी लेकर डीडी नगर थाने आ गए और पुलिसकर्मियों से साथ चलकर दोनाें युवकों को पकड़ने के लिए कहा। उनकी ओर से कहा गया कि पहले लिखित शिकायत दें। इसके बाद गाड़ी थाने ले आए। शाहिद ने बताया कि पुलिस का कहना था कि गाड़ी उनके कब्जे में है तो चोर खुद थाने आ जाएंगे। पुलिस का रवैया देखकर वे खुद चोरों को पकड़ने निकले तो थाना के कुछ ही दूरी पर एक आरोपी युवक मिल गया। साथियों की मदद से युवक को पकड़कर थाने ले आए। दूसरे का हुलिया बताकर खोजबीन की तो सुंदरनगर में उसके होने का पता चला। इस बारे में पुलिस को बताया गया तब पेट्रोलिंग टीम उसे पकड़ने गई। इस टालमटोल पर थाना प्रभारी का कहना है कि जो भी शिकायत आती है, तत्काल कार्रवाई करते हैं। शेष पेज 2

चोरी में इस्तेमाल गाड़ी

पुलिस नहीं आई
 3 फरवरी को चोरी के बारे में पुलिस को बताया लेकिन सक्रियता नहीं दिखाई गई। खुद चोरी करने वालों को खोज निकाला। पुलिस का कहना था गाड़ी उनके पास है, वे लोग खुद ही थाना आ जाएंगे।  शाहिद रजा, शिकायतकर्ता

निर्देश जारी करेंगे

 शिकायत पर पुलिस को तुरंत मौके पर जाना है। वे ऐसा क्यों नहीं कर रहे, पता लगाता हूं। पूछताछ के नाम पर परेशान नहीं करना है, इस पर निर्देश जारी कर रहेे हैं।  बीएन मीणा, एसपी, रायपुर

चोर और चोरी में शामिल वाहन को थाने लाए तब दर्ज हुई एफआईआर
DB Star investgation
खबरें और भी हैं...