पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रायपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजाद चौक थाने के दो आरक्षकों द्वारा नाबालिग के साथ मारपीट करने के मामले की जांच पूरी हो गई है। सीएसपी की जांच में इन्हें दोषी पाया गया है। अब इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


रायपुर डीबी स्टार

पूछताछ के नाम पर आजाद चौक क्षेत्र के एक नाबालिग को पुलिसकर्मियों ने थाने लाया था। पहले उसे लॉकअप में बंद किया गया फिर बेल्ट, पट्‌टे और डंडे से मारा। आरक्षक महेंद्र तांडे और दीपक ध्रुव ने नाबालिग को मारपीट की पुरानी वीडियो क्लीपिंग भी दिखाई। कहा, वे इसी तरह मारते हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत आजाद चौक सीएसपी से की। इसके बाद उन्होंने इसकी जांच करवाई। सीएसपी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि इसमें दोनों आरक्षकों की गलती मिली है। इस तरह किसी के साथ मारपीट नहीं कर सकते। उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आरक्षकों की गलती है, विभागीय कार्रवाई होगी
 नाबालिग से मारपीट के मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस तरह किसी को उठाकर नहीं ला सकती। आरक्षकों की जांच पूरी हो गई है। उनकी गलती है, इसे देखते हुए कार्रवाई होगी।  राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी, आजाद चौक थाना

सीएसपी की जांच में मारपीट करने वाले आरक्षक दोषी
DB Star follow-up
खबरें और भी हैं...