विज्ञान प्रदर्शनी आज
विज्ञान प्रदर्शनी आज
आरंग| ग्राम खपरी (गिधवा) में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू विधायक अभनपुर, अध्यक्षता धनेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, विशिष्ट अतिथि अनिल पुसदकर रायपुर, सावंत साहू जनपद सदस्य, रमेश साहू आदि होंगे।
कुम्हारी में मड़ई मेला आज
आरंग| ग्राम कुम्हारी में ग्रामवासियों के सहयोग से 11 फरवरी को स्कूल परिसर मैदान में मड़ई मेला रखा गया है। इस मौके पर रात को भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर (बारूका) गरियाबंद का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।