सात साल बाद एयरो मॉडलिंग में राज्य के कैडेट्स ने जीता मेडल
लक्ष्मी कुमार
पनसीसी एयर विंग के पांच कैडेट्स को रिपब्लिक डे परेड में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए शहर लौटने पर सम्मानित किया गया। रायपुर यूनिट में आयोजित समारोह में कमांडर आर मिश्रा ने पांचों कैडेट्स अनमोल सिंह, छन्नू साहू, दीप्ति बघेल, टिकेश्वर साहू और शिवानी पावैया के अचीवमेंट दूसरे कैडेट्स से शेयर किए। पांचों कैडेट्स ने परफॉर्मेंस के दम पर राज्य का नाम रोशन किया। एयरो मॉडलिंग कॉम्पिटीशन में अनमोल सिंह ने देशभर में सेकेंड पोजिशन हासिल कर राज्य के लिए सिल्वर मेडल जीता। सात साल पहले एक कैडेट ने इसमें ब्रांज मेडल जीता था। वहीं, छन्नू साहू को मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ यूनिट के बेस्ट कैडेट का अवॉर्ड मिला। तो शिवानी को प्रधानमंत्री के सामने ड्रिल करने के लिए सराहा गया। इन कैडेट्स के लिए आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट वीके चौबे, ऑफिसर नागेंद्र तिवारी, व्हीके तिवारी, दीपक, कमलकांत और कविता शर्मा शामिल हुए।
(बाएं से) एनसीसी एयरविंग की कैडेट दिप्ती बधेल, छन्नू साहू, शिवानी पावैया, टिकेश्वर साहू और अनमोल सिंह।
सबका लक्ष्य एयर
इंडिया में शामिल होना
एनसीसी एयर विंग ने रिपब्लिक डे परेड में बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विंग के लिए मेडल और अवॉर्ड जीतने वाले पांच कैडेट्स को किया सम्मानित। पढ़िए उनकी सफलता की कहानी।
city proud
एमपी-सीजी के लिए जीता बेस्ट कैडेट अवॉर्ड
बीए फाइनल के स्टूडेंट छन्नू साहू को उनकी बेहतरीन परफाॅर्मेंस के लिए एमपी सीजी यूनिट से बेस्ट कैडेट के मेडल से नवाजा गया। इन्हें वाइपी से भी मिलने का मौका भी मिला। वाइपी में 10 अलग-अलग कंट्री के कैडेट्स होते हैं, जिनके साथ इंडिया के कैडेट्स को मिलवाया जाता है। रक्षा मंत्रालय ने उन्हें इसके लिए चुना।
प्रधानमंत्री ने की ड्रिल की तारीफ
बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट शिवानी पावैया को वीवीआईपीज को अटैंड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। शिवानी को प्रधानमंत्री के सामने ड्रिल करने का मौका भी मिला। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए न सिर्फ प्रधानमंत्री ने ड्रिल की तारीफ की बल्कि शिवानी को बेस्ड कैडेट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
144 की टुकड़ी में राज्य के इकलौते कैडेट
बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स टिकेश्वर साहू उन 144 लोगों की टुकड़ी में शामिल हुए, जिन्हें राजपथ पर राष्ट्रपति भवन से होते हुए इंडिया गेट तक परेड करते हुए राष्ट्रपति को सलामी देने का मौका मिला। इस टुकड़ी में सलेक्ट होने वाले वे एमपी और छत्तीसगढ़ से एक मात्र कैडेट रहे।
2500 काे पछाड़कर टॉप 5 में बनाई जगह
बीए फर्स्ट ईयर के अनमोल सिंह ने एयरो मॉडलिंग में सेकेंड पोजिशन हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। इसमें पंजाब फर्स्ट और तमिलनाडु थर्ड रहा। अनमोल 2500 लोगों को पीछे छोड़कर उन 5 कैडेट्स में शामिल हुए जिन्हें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के साथ डिनर करने का मौका मिला।
देशभर के कैडेट्स को सिखाया डांस
एमकॉम कर रही दीप्ति बघेल को कल्चरल इवेंट्स की कोरियोग्राफी के लिए चुना गया। दीप्ति ने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कैडेट्स को कंटेपररी सहित कई डांस फॉर्म सिखाए।