सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर
हाइपरटेंशन, स्ट्रेस और ओबिसिटी जैसी कई बीमारियां योग से कंट्रोल कर सकते हैं। योग जितना फायदेमंद है उसका एक भी गलत स्टेप उतना ही हानिकारक है। इसलिए योग अच्छे से समझने के बाद ही करें। विप्र कॉलेज में आयोजित योग सिंपोसियम में आए विशेषज्ञों ने ये बातें कहीं। अमरामवती से आए डॉ. अरूण कुमार खोड़ासकर, रायपुर के मकरंत खेर और लोनावाला के डॉक्टर मकरंद मधुकर गोरे ने कई योग आसन भी सिखाए।
हाइपरटेंशन है तो करें यमयम आसन : डेली लाइफ की छोटी-छोटी बातें हाइपरटेंशन बढ़ा देती हैं। ऐसे में रोज यमयम आसन करें, इससे आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे।
मोटापा यानी ओबेसिटी बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। लोग सोचते हैं कि ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन हमारी डेली रूटीन और खान पान में आए बदलाव इसकी वजह है। पेट पर जमने वाली चर्बी को भुजंग आसन, हलासन और नौकासन से घटाया जा सकता है।
योग सिंपोसियम में विशेषज्ञों ने सिखाए कई योग आसन
डाइट कम करने की बजाय हलासन से कंट्रोल करें मोटापा