सुमन पांडेय
सुमन पांडेय
अमेरिका के सैंडियागो में रोटरी क्लब की इंटरनेशनल गवर्नर मीट रखी गई। इसमें दुनिया के 203 देशों के रोटरी क्लब के गवर्नर शामिल हुए। रायपुर के मेजर दीपक मेहता सहित इंडिया से 35 गवर्नर शामिल हुए। मीट का मकसद एक दूसरे की संस्कृति के बारे में जानना और उससे कुछ सीखना था। इस दौरान कल्चरल मीट और कई कॉम्पिटीशन आयोजित किए गए। ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर टीम इंडिया को विजेता के खिताब से नवाजा गया।
कल्चरल फेस्ट में भारत सहित 203 देशों की टीमों ने डांस के जरिए अपना कल्चर पेश किया। अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखने वाले रोटरी इंडिया के 35 गवर्नर अपने लाइफ पार्टनर के साथ उसी राज्य की परंपरागत पोशाक में मंच पर पहुंचे। कई तरह के रंगों से सजे ड्रेसअप में टीम ने ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे... सॉन्ग पर ट्रेडिशनल डांस परफॉर्म किया। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए टीम विनर चुनी गई। शेरवानी में डांस करने वाले दीपक का डांस भी सराहा गया।
हाल ही में अमेरिका से लाैटे दीपक ने बताया कि मीट में सोशल वर्क के डिफरेंट तरीकों को जानना और विभिन्न देशों की संस्कृति को समझना यूनीक एक्सपीरियंस रहा। दूसरे देश के लोगों ने हमारा खुले दिल से स्वागत किया। अंग्रेजों के मुंह से नमस्ते सुनना दिल छू लेने वाला अनुभव रहा।
विदेशियों ने गाया जन-गण-मन गूंजा भारत माता की जय
इस मीट के बाद मेजर दीपक ने अपने विदेशी दोस्तों के साथ लॉस एंजल्स में कुछ वक्त बिताया। 26 जनवरी के दिन वो लॉस एंजल्स में ही थे। यहां के होटल की लॉबी में सबके साथ मिलकर दीपक ने रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया। लॉस एंजल्स के होटल के स्टाफ ने भी हर संभव मदद की। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन पराए मुल्क में पूरी शान से गाया गया। विदेशियों ने भी टूटी-फूटी हिंदी में भारत माता की जय के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया।
ग्रुप में बीचों-बीच शेरवानी पहने खड़े शख्स हैं शहर के मेजर दीपक। इसी ग्रुप ने दी परफॉर्मेंस।
रोटरी क्लब की इंटरनेशनल गवर्नर मीट में इंडियन टीम ने ढोली तारे ढोल बाजे... सॉन्ग पर किया डांस
सिटी एंकर
अमेरिका में 203 देशों के लोगों ने किया डांस, शहर के मेजर दीपक की परफॉर्मेंस के दम पर इंडियन टीम ने जीता खिताब