पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरंग की दोनों शराब दुकानाें को नगर से बाहर ले जाने की नागरिकों की मांग

आरंग की दोनों शराब दुकानाें को नगर से बाहर ले जाने की नागरिकों की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरंग| प्रयास समिति ने कलेक्टर रायपुर को पत्र भेजकर दोनों शराब दुकान को नगर के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके साथ अवैध शराब-गांजा की बिक्री की तरफ भी ध्यान दिलाया है।

समिति ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में बताया है कि देशी शराब दुकान एवं अंग्रेजी शराब दुकान व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। नगर के व्यस्ततम मार्ग व क्षेत्र में शराब दुकान की उपस्थिति क्षेत्र का माहौल खराब रहता है। संभ्रांत परिवार का आना-जाना दूभर हो गया है।

पूर्व नगर पंचायत आरंग ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि दोनों शराब दुकान को शहर के बाहर किया जाएगा।



इसके लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा लेकिन उक्त प्रस्ताव पर आज तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। जबकि जनहित में ऐसी प्राथमिकता से करने की जरूरत पहले भी थी और आज भी है।

समिति ने पत्र में बताया है कि रात के अंधेरे में शराब कोचिये के पास शराब की बोतलें पहुंचायी जाती है। नगर के संभ्रांत मोहल्ले में गांजा की खुलेआम बिक्री होती। पुलिस विभाग का कहना है कि शिकायत आने पर ही कार्रवाई किया जाएगी। नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से यह अवैध व्यापार जारी है। पत्र में समिति ने कलेेक्टर रायपुर एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है कि जन हित में सामाजिक बुराई के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...