पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच रिपोर्ट में अंतागढ़ टेप की आवाज असली होने का दावा

जांच रिपोर्ट में अंतागढ़ टेप की आवाज असली होने का दावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतागढ़ टेप कांड में सोमवार को कांग्रेस संगठन ने फिर हमला बोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने दावा किया कि आॅडियो टेप की जांच रिपोर्ट आ गई है। बेंगलुरु की ट्रूथ लैब ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया है कि टेप में जिनकी आवाज है, वह असली है। इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। सिंहदेव ने दैनिक भास्कर से कहा कि ट्रूथ लैब ने रिकाॅर्डिंग की छह प्रकार की जांच के बाद सभी आवाजों को बिलकुल स्पष्ट, वास्तविक व असली बताया है। शेष|पेज 7





रिकार्डिंग को लैब ने क्यू वन से क्यू सिक्स नाम दिया था। उसके हर अंश का प्रसारण करने के बाद वास्तविक आवाज से मिलान किया गया। उल्लेखनीय है कि अजीत जोगी और अमित जोगी ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया था कि प्रदेश कांग्रेस ने आवाज की जांच कराए बिना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने टेप को फर्जी बताया था। इस लिहाज से सिंहदेव के आज के दावे से पूरे विवाद में नया मोड़ आ गया है। संगठन खेमा अब इस मामले में जोगी के खिलाफ फिर आक्रामक हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...