पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गृहमंत्री पैकरा की गाड़ी पलटी, सिर पैर में चोट, हेलिकॉप्टर से देर रात रायपुर लाए गए

गृहमंत्री पैकरा की गाड़ी पलटी, सिर-पैर में चोट, हेलिकॉप्टर से देर रात रायपुर लाए गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपुर में बनारस रोड पर घाट पेंडारी के पास बुधवार रात दुर्घटना

भास्कर न्यूज | रायपुर/सूरजपुर

वाड्रफनगर के करीब घाट पेंडारी में बुधवार की रात 8 बजे गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार पिकप से टकरा गई। उनके सिर, हाथ-पैर में गहरी चोटें आई हैं। कार में सवार भाजपा नेता विजय तिवारी और उनके पीए अशोक गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अंबिकापुर अस्पताल से लाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर भेजा गया। देर रात उन्हें रायपुर लाया गया।

गृहमंत्री को हादसे के फौरन बाद भटगांव के एसईसीएल के अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अंबिकापुर से उन्हें रायपुर लाया गया। सरगुजा के आईजी दिपांशु काबरा ने बताया कि उन्हें डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डाॅक्टरों ने उनकी स्थिति बेहतर बताई है। शेष|पेज 7



गृहमंत्री पैकरा बुधवार दोपहर अंबिकापुर यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के वाड्रफनगर की ओर भ्रमण में गए थे। वहां से रात करीब 8 बजे वापस अपने गृहग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान चंदौरा थाना के घाट पेंडारी के पास सामने से आ रही पिकअप ने गृहमंत्री के सफारी को टक्कर मार दी। गृहमंत्री गाड़ी के आगे फॉलोगार्ड की गाड़ी थी। पिकअप फॉलोगार्ड गाड़ी से टकराने से बच गई, लेकिन गृहमंत्री की सफारी से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलने के बाद रायपुर से हेलिकाप्टर रवाना किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली से पैकरा से फोन पर बात की। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तत्काल हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने के निर्देश दिए।

दुर्घटना में घायल पैकरा। पिकअप से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...