पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिरगांव में विधायक को नहीं बुलाने से पार्षद खफा

बिरगांव में विधायक को नहीं बुलाने से पार्षद खफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। बिरगांव नगर निगम महापौर भाजपा का और सभापति कांग्रेस का बनने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि बिरगांव निगम के कार्यक्रमों में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा को नजरअंदाज किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा है।

बिरगांव नगर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे एमआईआईयूएस के अंतर्गत अधोसंरचना उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। इसके मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल हैं। उनके साथ सीएसआईडीसी अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, बिरगांव निगम महापौर अंबिका यदु और सभापति योगेंद्र सोलंकी का नाम कार्ड में प्रिंट कराया गया है, लेकिन ग्रामीण विधायक को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। औद्योगिक क्षेत्र उरला उद्योग संघ कार्यालय के पास आयोजित इस कार्यक्रम का कांग्रेसी पार्षदों ने बहिष्कार करने की घोषणा की है।



कांग्रेस के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष इकराम अहमद ने बताया कि विधायक का नाम कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया तो कार्यक्रम के बहिष्कार के साथ मंत्री अग्रवाल को काले झंडे दिखाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...