पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शातिरों ने एक साथ मांगे तीन लोगों के एटीएम नंबर

शातिरों ने एक साथ मांगे तीन लोगों के एटीएम नंबर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। डब्लूआरएस के एक निजी स्कूल की प्राचार्य और दो शिक्षिकाएं के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की घटना की जांच के दौरान ठगों का नया कारनामा सामने आया है। शातिर ठग एक साथ तीन लोगों को शिकार बना रहे हैं। पड़ताल में पता चला है कि वे जिसको फोन करते हैं पहले उसे एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देते है। उसके बाद उन दो गवाहों के नाम पूछते हैं जिनका उनके बैंक में खाता है। तीनों से एटीएम के ऊपर लिखे 16 डिजिट के नंबर पूछकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। शातिर ऑनलाइन ठग ने प्राचार्य सहित दो शिक्षिकाएं को ऐसे ही निशाना बनाया है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि शातिर ठग ने 9 फरवरी को पहले प्राचार्य को फोन किया। उन्हें एटीएम ब्लॉक होने का भय दिखायसा गया। प्राचार्य ठग के झांसे में आ गई। उनसे कहा कि दो गवाह भी चाहिए। जिनका उनके बैंक में खाता है। प्राचार्य ने अपने दो शिक्षिकाओं का नाम और एटीएम के ऊपर लिखा नंबर दे दिया। जैसे ही नंबर मिला, तीनों के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग किया गया। जब मोबाइल पर मैसेज आया तो उन्हें ठगी का पता चला।

ठग ने बदला ठगी का पैटर्न

पुलिस अफसरों ने बताया कि ठगों ने अपना पैटर्न बदल दिया है। पहले सिर्फ एक ही व्यक्ति को निशाना बनाते थे। लेकिन अब फोन कर पहले बैंकिंग की बात करते है। बैंक से संबंधित जानकारी देते है, फिर एटीएम ब्लॉक का झांसा देते है। इसके अलावा उनसे बैंक की तरह दो गवाह भी मांगते है। इस तरह से लोग उनके झांसे में आ जाते है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक

पुलिस अफसरों ने बताया कि ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मोहल्ले में बैनर पोस्ट के अलावा एटीएम और बैंकों में पॉम्पलेट बांटा जाएगा। स्कूलों में जाकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि बच्चे अपने परिजनों को जागरूक करें।

खबरें और भी हैं...