पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेंबर ने कहा, उद्योगों में छा जाएगी मंदी

चेंबर ने कहा, उद्योगों में छा जाएगी मंदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से एलटी, कमर्शियल और घरेलू बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ने सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। चेंबर का दावा है कि विद्युत वितरण कंपनी की याचिका में कई विसंगतियां है। कंपनी ने 2028 करोड़ रुपए का ƒघाटा प्रस्तुत करते हुए बिजली दरों में औसतन 19 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की है जो न्यायसंगत नहीं है।

छत्तीसगढ़ चेंबर के अध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमैन अमर धावना, विक्रम सिंहदेव और परमानंद जैन ने बताया कि घरेलू बिजली की दरें 600 यूनिट प्रतिभार से अधिक उपयोग पर 6.50 रुपए प्रति यूनिट है जो औसत दर का 128 प्रतिशत है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के प्रावधानों के अ‹तर्गत इन दरों को औसत विद्युत दर के 120 फीसदी अंदर लाने की जरूरत है। सभी स्लैब में लंबा अंतर है जिसे कम करने की भी जरूरत है।



व्यवसायिक उपभोक्ताओं की वर्तमान औसत दर 7.26 रु. प्रति यूनिट है जो कि औसत विद्युत दर 5.10 रु. प्रति यूनिट का 142 फीसदी है। इसे भी औसत विद्युत दर के 120 फीसदी अंदर लाने की जरूरत है। चेंबर ने एलटी उपभोक्ताओं के लिये लाइन अकॉर्डिंग चार्ज (कनेक्शन चार्ज) को भी कम करने की मांग की है। विद्युत वितरण कंपनी की ओर से 2 महीने के बराबर सुरक्षा निधि की मांग की जा रही है जिसे पूर्वानुसार डेढ़ माह किया जाना चाहिए।

जनता पर नहीं बढ़ेगा बोझ : सीएम
अप्रैल से विद्युत दरों में बढ़ोतरी के विरोध पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाल के महीनों में उत्पादन लागत बढ़ी है। इसलिए दरों को युक्तियुक्त किया जा रहा है। जनता पर कोई बड़ा बोझ नहीं डाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...